मिताली राज का किरदार निभाना चाहती हैं तापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

मिताली राज का किरदार निभाना चाहती हैं तापसी

tapsi-wants-to-play-mitali
मुंबई 14 जुलाई, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभाना चाहती हैं।भारतीय कप्तान मिताली राज के जीवन पर फिल्म बनाये जाने की चर्चा है। चर्चा है कि तापसी इस फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। तापसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यदि फिल्म मुझे मिल जाती है तो इसकी शूटिंग के दौरान क्रिकेट खेलना वाकई दिलचस्प होगा। यदि आपमें से कोई भी फिल्म के मेकर्स को जानता है कि प्लीज उन्हें मेरा नाम सुझाइएगा, क्योंकि मैं इस फिल्म में काम करना चाहती हूं।”तापसी जल्द ही फिल्म ‘सांड की आंख’ में काम करती नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया था जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह फिल्म एक रियल लाइफ कहानी पर आधारित है जिसमें दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्प शूटर्स के बारे में बताया गया है। फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहड़ी गांव की बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। सांड की आंख इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: