मुंबई 14 जुलाई, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाला की बायोपिक के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।परिणीति बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक में उनका किरदार निभा रही हैं। वह इस फिल्म के कड़ी मेहनत कर रही हैं। परिणीति ने बताया कि इस फिल्म की तैयारी करने में जितना समय लिया जाए उतना ही कम है।गौरतलब है कि पहले इस फिल्म को श्रद्धा कपूर कर रही थीं। उन्होंने फिल्म के लिए बैडमिंटन कोर्ट पर जमकर पसीना बहाया था लेकिन बाद में बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें इस फिल्म से बाहर होना पड़ा। अब परिणीति इस फिल्म को कर रही हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।परिणीति ने कहा,“जब आप एक ऐसे विश्व चैंपियन खिलाड़ी का किरदार कर रहे होते हो तो आपको बहुत मेहनत की जरूरत होती है मैं जितनी भी मेहनत करूं या जितना समय इस फिल्म की तैयारी को दूं वो कम ही लग रहा है। कभी-कभी जब मुझसे इस दौरान कुछ गलतियां होती हैं तो मैं चिड़चिड़ी हो जाती हूं। मैं पिछले कुछ समय से किसी स्पोर्ट्सपर्सन का रोल करना चाहती थी।”परिणीति को उम्मीद है कि साइना की बायॉपिक की शूटिंग सितंबर से शुरू हो सकती है। इसके अलावा परिणीति -सिद्धार्थ की फिल्म ‘जबरिया-जोड़ी’ अगस्त को रिलीज हो रही है और उनकी मूवी ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी जल्द रिलीज हो सकती है।
सोमवार, 15 जुलाई 2019
साइना की बायोपिक पर कड़ी मेहनत कर रही परिणीति
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें