जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) प्रखंड के उप मुखियाओं ने अपनी चट्टानी एकता का इजहार करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर वर्ष 2018 - 19 का मानदेय वार्ड सदस्य को अविलंब भुगतान नहीं किया जाएगा तो झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास का आवास का घेराव किया जाएगा। उक्त निर्णय आज उप मुखियाओं की आयोजित खासमहाल स्थित कुंडू भवन के बैठक में उप मुखिया सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि मुखिया, उप मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख के तर्ज पर वार्ड सदस्य का मानदेय वर्ष 2018 - 19 का भुगतान अविलंब करें। इसके अलावे पंचायत में होने वाली हर विकास कार्य के अंतिम भुगतान में उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य का हस्ताक्षर को भी अनिवार्य किया जाए साथ ही साथ जिस तरीका से मुखियाओं को कई विभाग के द्वारा कई राज्यों का भ्रमण करवाया जाता है, उसी तर्ज पर उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को भी भ्रमण में शामिल किया जाए अन्यथा उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसका जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी होंगे। बैठक में मुख्य रूप से उप मुखिया सुनील गुप्ता, चंचल श्रीवास्तव, पवन कुमार शर्मा, आनंद स्वर्णकार, राकेश चौबे, कुमोद यादव, श्रीमती माया देवी, श्रीमती सरोज डोडराय, श्रीमती स्वास देवी उपस्थित थी।
रविवार, 14 जुलाई 2019
Home
जमशेदपुर
झारखण्ड
जमशेदपुर : वार्ड सदस्य का मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा : उप मुखिया
जमशेदपुर : वार्ड सदस्य का मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा : उप मुखिया
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें