दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में आग लगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में आग लगी

fire-in-delhi-woman-commission
नयी दिल्ली, 27 अगस्त, मध्य दिल्ली स्थित विकास भवन के दूसरे तल पर स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर 3 मिनट पर आग को लेकर कॉल आई जिसके बाद आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दिल्ली महिला आयोग के अधिकारी के अनुसार सम्मेलन कक्ष में आग लगने के समय 22 से 25 लोग मौजूद थे।  दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: