श्रीनगर 24 अगस्त, जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि सीमा पार से आतंकवाद का खतरा अब भी बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने शनिवार को बताया, ‘‘ सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का खतरा अब भी बना हुआ है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।’’ कंसल राज्य सरकार के प्रवक्ता भी हैं। वह राज्य के हालात के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। कंसल ने कहा, ‘‘घाटी के 69 थाना क्षेत्रों में पाबंदियों को दिन के समय पूरी तरह से हटा दिया गया है जबकि जम्मू क्षेत्र के 81 थाना क्षेत्रों में दिन के समय में कोई प्रतिबंध नहीं लगा रखा है।’’
शनिवार, 24 अगस्त 2019
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें