बिहार : संत जोन्स चर्च चेलिडंगाल में मां मरियम के झंडे को लहराया जाएगा 28 अगस्त को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

बिहार : संत जोन्स चर्च चेलिडंगाल में मां मरियम के झंडे को लहराया जाएगा 28 अगस्त को

मौका है मां मरियम का जन्मदिन और वेलांकनी मां का पर्वख्रीस्तीय के जीवन में सात संस्कारों का महत्व पर है जोर को लेकर नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन 
mother-marry-flag
चेलिंडगाल, 26 अगस्त। प्रत्येक साल मां मरियम का जन्मदिन और वेलांकनी मां का पर्व मनाया जाता है। इस साल भी धूमधाम से मनाने का निश्चय किया गया है। इस  अवसर पर नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया। 28 अगस्त को मां मरियम के आदर में सचित्र निर्मित झंडे को लहराया जाएगा। बताते चले कि नोवेना की शुरूआत 28 अगस्त को 5:30 बजे किया जाएगा। प्रथम दिन 29 अगस्त को ख्रीस्तीय के जीवन में सात संस्कारों का महत्व पर है जोर देकर प्रार्थना की जाएगी। बपतिस्मा संस्कार को लेकर प्रार्थना 30 अगस्त को है। मां मरियम का एक सच्चे ईश्वर के पुत्री के रूप में चुना और बुलाया जाना। पापस्वीकार को लेकर प्रार्थना है 31 अगस्त को। मां मरियम का निष्कलंक गर्भधारण/पापीयों का शरण। यूख्रीरिस्त को लेकर प्रार्थना है 01 सितम्बर को। मां मरियम जैसा येसु से संयुक्त होना। दृढ़ीकरण को लेकर प्रार्थना है 02 सितम्बर को। मां  मरियम का पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होना। रोगियों का मलन पर प्रार्थना है 03 सितम्बर को। मां मरियम रोगियों की मध्यक्षता करना। पुरोहिताई संस्कार पर प्रार्थना है 04 सितम्बर को। मां  मरियम सभी पुरोहितों की मां। विवाह संस्कार पर प्रार्थना है 05 सितम्बर को। मां  मरियम सभी परिवारों का आदर्श। 6 सितम्बर को कलीसिया के संस्कारों में सक्रिय रूप से भाग लेकर  मां मरियम की तरह पवित्र और सच्ची ख्रीस्तीय बनना। 7 सितम्बर को मां  मरियम का जन्मदिन/वेलांकनी मां का पर्व। पल्ली पुरोहित फादर डोलफी मथियस, पल्ली परिषद व  यूथ ग्रुप ने निर्णय लिया कि इस बार मां  मरियम का जन्मदिन/वेलांकनी मां का पर्व है 8 सितम्बर।इसके पूर्व दिवस को ही मनाया जाए। संत जोन्स यूथ चेलिडंगाल के ऐनिमेटर थोमस पीटर के हर रोज चर्च खचाखच भरा रहेगा।इसके आलोक में प्रार्थना सुबह-शाम होगी। करीब 2 हजार से अधिक भक्तगण शामिल होंगे। हर दिन का  संचालक हैं अलग-अलग क्षेत्रों का।

कोई टिप्पणी नहीं: