राहुल गाँधी ने जेटली के निधन पर दुख जताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 अगस्त 2019

राहुल गाँधी ने जेटली के निधन पर दुख जताया

rahul-gandhi-condolance-to-jaitely
नयी दिल्ली, 24 अगस्त, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ' अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया। गौरतलब है कि जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: