पटना में भारी बारिश के कारण 11 ट्रेनें रद्द, 18 के मार्ग बदले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 सितंबर 2019

पटना में भारी बारिश के कारण 11 ट्रेनें रद्द, 18 के मार्ग बदले

11-train-cancel-from-patna
नयी दिल्ली, 29 सितंबर, बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण दानापुर डिविजन में 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं तथा 18 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और एक ट्रेन के गंतव्य में बदलाव किया गया है। पूर्व रेलवे ने बताया कि रविवार को 13131 अप कोलकाता पटना एक्सप्रेस, 13415 अप मालदा पटना एक्सप्रेस, 13119 अप सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस, 13121 अप कोलकाता गाजीपुर एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई। सोमवार को 13007 अप हावड़ा श्रीगंगानगर उद्यान आभा तूफ़ान एक्सप्रेस, 13401 अप भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13132 डाउन पटना कोलकाता एक्सप्रेस, 13416 डाउन पटना मालदा एक्सप्रेस, 13402 डाउन दानापुर भागलपुर इंटरसिटी, 13134 डाउन वाराणसी सियालदह एक्सप्रेस और 13122 गाजीपुर कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: