बागपत (उत्तर प्रदेश), 14 सितम्बर, जिले के छपरौली थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ तीन साल की चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के समय बच्ची अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा और उसे साथ लेकर चला गया। करीब तीन घंटे बाद वह बच्ची को वापस छोड़ गया। बच्ची की हालत खराब देखकर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें उसके साथ हुए बलात्कार का पता चला। देर रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश जारी है।
शनिवार, 14 सितंबर 2019
बागपत में चचेरे भाई ने तीन साल की बच्ची का बलात्कार किया
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें