नयी दिल्ली, 30 सितम्बर, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है। पहली सूची में खेल क्षेत्र की तीन हस्तियों को भी टिकट दिया गया है। इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को तोहाना और महिला पहलवान बबिता फोगाट को दादरी से प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। पार्टी ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं।
सोमवार, 30 सितंबर 2019
हरियाणा में भाजपा के 78 उम्मीदवारों की सूची जारी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें