भाजपा महिला विरोधी पार्टी है : आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 सितंबर 2019

भाजपा महिला विरोधी पार्टी है : आप

bjp-anti-women-party-aap
नयी दिल्ली, 20 सितंबर, आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया। पार्टी का यह बयान एक वीडियो में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक पार्टी नेता के पत्नी को थप्पड़ मारते हुए दिखने के बाद आया है।  आप प्रवक्ता आतिशी ने इस घटना का उल्लेख किया जिसमें भाजपा के महरौली जिलाध्यक्ष आजाद सिंह एक वीडियो में पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व महापौर को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। यह घटना भाजपा के पार्टी कार्यालय में हुई थी।  उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है। अब अगर भाजपा अपने कार्यालय में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वे दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?’’  आतिशी ने कहा कि सरिता चौधरी सशक्त महिला हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिल्ली इकाई की भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में भाजपा की एकमात्र जिम्मेदारी कानून व्यवस्था की है और वह इसमें भी बुरी तरह नाकाम रही है। आज हमने देखा कि कैसे दिन दहाड़े कनॉट प्लेस में दंपति से लूटपाट हुई।  आप नेता ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम है और लोगों को इस महिला विरोधी पार्टी पर आश्रित नहीं होना चाहिए।  आप विधायक राखी बिरला ने कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर निकालकर उदाहरण पेश करना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: