जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आज सामुदायिक केन्द्र भोजपुर कॉलोनी-बारीडीह बस्ती, सामुदायिक केन्द्र लाल भट्ठा- भूईंयांडीह एवं सामुदायिक केन्द्र गुरूद्वारा बस्ती, मानगो स्थित अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सामुदायिक केन्द्र गुरूद्वारा बस्ती, मानगो के अटल क्लिनिक के 1 चिकित्सक एवं 1 नर्स समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे थे जिनपर आंशिक अर्थदंड लगाने हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया गया। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले मजदूर एवं गरीब परिवार हेतु अटल क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जिसमें ओ.पी.डी सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, हीमोग्लोबिन एवं सुगर जांच की सुविधा, टीकाकरण सुविधा, परिवार नियोजन हेतु परामर्श दिया जाता है। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अटल क्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं का भी जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल क्लिनिक का संचालन प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक तथा शाम में 6 बजे से 8 बजे तक किया जाता है। अटल क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ पहुंचाना है जो आर्थिक मजबूरियों के कारण सही समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उपायुक्त द्वारा अटल क्लिनिक के निरीक्षण के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद भी उपस्थित थे ।
मंगलवार, 24 सितंबर 2019
जमशेदपुर : उपायुक्त ने आज 3 अटल क्लिनिक का किया निरीक्षण
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें