रांची : फॉरेसिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि: जेपीएससी पूर्व अध्यक्ष सहित पांच पर सीबीआइ का शिकंजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2019

रांची : फॉरेसिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि: जेपीएससी पूर्व अध्यक्ष सहित पांच पर सीबीआइ का शिकंजा

jpsc-ex-charge-ranchi
रांची (आर्यावर्त संवाददाता) : सीबीआइ ने व्याख्याता नियुक्ति घोटाले की जांच पूरी करने के बाद राज्य सरकार से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तत्कालीन पांच अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है. सीबीआइ द्वारा भेजे गये दस्तावेज की जांच-पड़ताल के बाद फाॅरेंसिक लैब ने 59 आवेदकों के नंबर बढ़ा कर सफल घोषित किये जाने की पुष्टि की है. इसमें कुछ बड़े अधिकारियों के करीबी रिश्तेदार बताये जाते हैं. फाॅरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआइ द्वारा सभी 59 व्याख्याताओं के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किये जाने की संभावना है. व्याख्याता नियुक्ति में 13 विषयों में व्याख्याता के पद पर मनपसंद आवेदकों को नियुक्त कराने के लिए गड़बड़ी करने की पुष्टि हुई है. इन विषयों में अंग्रेजी, इतिहास, मनोविज्ञान, जंतु विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, रसायन शास्त्र, भौतिकी, संस्कृत, मानव शास्त्र, दर्शन शस्त्र और उर्दू शामिल हैं. उर्दू व संस्कृत के व्याख्याताओं की नियुक्ति में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की पुष्टि हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं: