मधुबनी : मधुबनी के उत्कर्ष भास्कर विजय हज़ारे ट्राफी के लिए चयनित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

मधुबनी : मधुबनी के उत्कर्ष भास्कर विजय हज़ारे ट्राफी के लिए चयनित

madhubani-utkarsh-bhaskar-play-vijay-hazare-trophy
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा आयोजित होने वाले विजय हजारे वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी उत्कर्ष भास्कर (जो पिछले सत्र में बिहार रणजी खेले थे) का चयन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के 15 खिलाड़ियों में हुआ है | मधुबनी जिला क्रिकेट  एसोसिएशन के सचिव श्री कालीचरण ने प्रेस को बताया की उत्कर्ष भास्कर पिछले सेशन मैं बिहार के तरफ से रणजी ट्रॉफी मैं भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 4 मैचों में 200 रन बनाए थे | श्री कालीचरण ने बताया की उत्कर्ष भास्कर के चयन होने से जिले के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में हर्ष है।

बिहार के कार्यक्रम
25 सितंबर-रेलवे बनाम बिहार
28 सितंबर-तमिलनाडु बनाम बिहार
30 सितंबर-मध्यप्रदेश बनाम बिहार
03 अक्टूबर : गुजरात बनाम बिहार
07 अक्टूबर : जे एंड के बनाम बिहार
10 अक्टूबर : बंगाल बनाम बिहार
12 अक्टूबर : मेजबान राजस्थान बनाम बिहार
14 अक्टूबर : सर्विसेज बनाम बिहार
16 अक्टूबर : त्रिपुरा बनाम बिहार

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की ओर से उत्कर्ष भास्कर  के उज्जवल भविष्य और आगे के लिए शुभकामना देने में अध्यक्ष विमल कुमार सिंह उपाध्यक्ष अशोक कुमार सचिव कालीचरण संयुक्त सचिव पंकज राठौर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी और क्लब रिप्रेजेंटेटिव प्रो. सुबीर चंद्र मिश्रा संयोजक नवीन कुमार गुप्ता आईटी हेड इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव जिले के सभी क्लबों के पदाधिकारी,अंपायर रविंदर सिंह , सुरेन्द्र नारायण सिंह,फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन ओमकार नाथ झा, सतीश कुमार शेख दिल नवाज अल्लन, कैलाश भंडारी,जयप्रकाश झा, मिहिर झा, मुखिया अजय झा एवं राजेश रिंकू थे|

कोई टिप्पणी नहीं: