मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोगों का भरोसा उठा : प्रियंका गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोगों का भरोसा उठा : प्रियंका गाँधी

modi-policy-lost-credibility-priyanka-gandhi
नयी दिल्ली, 19 सितंबर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारतीय लोग अपना पैसा देश में रखना नहीं चाहते, व्यवसायों में निवेश नहीं करना चाहते। बाहर से निवेश आ नहीं रहा।’’  प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘भाजपा सरकार की ये कौन सी आर्थिक नीतियाँ हैं जिस पर से सबका भरोसा उठ चुका है?’’  उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक इस साल जुलाई के महीने में भारतीयों ने उदारीकृत प्रेषण योजना यानि लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत 1.69 अरब डॉलर विदेश भेजे हैं। यह अब तक की विदेश भेजे जाने वाली सबसे ज्यादा राशि है।

कोई टिप्पणी नहीं: