ममता बनर्जी राहुल गाँधी पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नड्डा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 सितंबर 2019

ममता बनर्जी राहुल गाँधी पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

nadda-attack-mamta-rahul
कोलकाता, 27 सितंबर, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का समय खत्म हो चुका है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर यहां एक सेमिनार में नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ उपयोग किया।  नड्डा ने कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अधिक व्यस्त हैं कि राष्ट्रीय हित उनके लिए पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा ‘‘दीवार पर लिखी इबारत साफ है। उनकी सरकार का समय समाप्त हो गया है। यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।’’  भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा ‘‘क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक (के लिए चिंता) अधिक अहम है ? उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी ने क्यों देश की एकजुटता के कदम का विरोध किया ।’’  राहुल गांधी की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को देखिए। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का विरोध करने के लिए उनके बयानों का उपयोग किया। ’’  उन्होंने सवाल किया ‘‘क्या यह राष्ट्रवाद है ? क्या यह देशभक्ति है ?’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: