धनबाद : भाजपा के झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के मन्त्री नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

धनबाद : भाजपा के झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के मन्त्री नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

स्वागत करने के बहाने धनबाद में भाजपा की टिकट के लिऐ दिखाने लगे अपनी अपनी चेहरे 
nand-kishore-yadav-reach-dhanbad
धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) । भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में झारखंड भाजपा के सह प्रभारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव गुरुवार को धनबाद पहुंचे। यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। झारखंड में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा पांच साल से राज कर रही है। भाजपा चाहती है कि राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में फिर से सरकार की वापसी हो। इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि नंद किशोर यादव सह प्रभारी हैं। झारखंड में 81 विधानसभा क्षेत्र हैं। 65 प्लस जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विधानसभावार बैठकें कर माथूर और यादव लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं।धनबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं-धनबाद, झरिया, निरसा, बाघमारा, टुंडी और सिंदरी। इनमें से फिलहाल धनबाद, झरिया, सिंदरी और बाघमारा पर भाजपा काबिज है। जबकि टुंडी से भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के विधायक हैं। भाजपा सभी छह विधानसभा सीटों पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है। सह प्रभारी नंद किशोर यादव सर्किट हाउस में विधानसभा कोर कमेटी और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी मंत्र  देंगे। दूसरी तरफ छह विधानसभा क्षेत्र से जितने भी टिकट के दावेदार हैं, सब रेस हैं। नंद किशोर यादव को चेहरा दिखाने में जुट गए हैं। उनसे मिलकर दावेदारी की तैयारी की है। सर्किट हाउस में भाजपा विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, अशोक सिंह, देवाशीष पाल, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, नितिन भट्ट आदि ने स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: