नयी दिल्ली, तीन सितंबर, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की ओर से आर्थिक मंदी से जुड़ी चिंताओं को लेकर सवाल करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि यह संस्था भारत की हकीकत से अनजान है। कांत ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या मंदी है? ऑटो क्षेत्र में नए मॉडल के साथ लोग उतर रहे हैं।’’ इसको रिट्वीट करते हुए रमेश ने कहा, ‘‘कभी कभी हैरानी होती है कि नीति आयोग की नीति क्या है? स्पष्ट है कि यह भारत की हकीकत से अनजान है। पिछली पांच तिमाही में जीडीपी में गिरावट आई है और अब यह कहा जा रहा है।’’ गौरतलब है कि गत शुक्रवार (30 अगस्त) को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में इस गिरावट से देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गयी। यह पिछले छह साल का न्यूनतम स्तर है।
मंगलवार, 3 सितंबर 2019
भारत की हकीकत से अनजान है नीति आयोग : जयराम रमेश
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें