हैदराबाद, 24 सितंबर, असदुद्दीन औवेसी नीत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में मंगलवार को दावा किया कि वह सोशल मीडिया ऐप 'टिकटॉक' पर आधिकारिक अकाउंट वाली पहली पार्टी बन गई है। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एआईएमआईएम की योजना इस ऐप के जरिये पहली बार युवा इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच पहुंच बनाने की है। विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट पर 7 हजार से अधिक फॉलोवर हैं और इसकी लगभग 75 वीडियो को 60 हजार से अधिक बार पसंद किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, "चूंकि प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ता को छोटे-छोटे संदेश देने और साझा करने का अवसर देता है साथ ही साथ उन्हें मज़ेदार भी बनाता है, लिहाजा एआईएमआईएम ने युवा भारतीयों के सामने अपना एजेंडा रखने की योजना बनाई है।"
बुधवार, 25 सितंबर 2019
औवेसी की पार्टी ने टिकटॉक पर अकाउंट बनाया
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें