एक कहावत है “चौबे गए थे छबे बनने, दुबे बनकर लौटे” यही कहावत आज परिवहन विभाग के इस अधिकारी पर लागू होता दिखा। MVI साहब ट्रैफिक नियम पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने गए थे लेकिन उन्हें खुद जान बचाकर भागना पड़ा मामला बिहार के मुज्जफरपुर का है। MVI साहब नए यातायात नियम को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में निकले थे। नये यातायात नियम में चालक द्वारा सीट बेल्ट नही लगाए जाने पर जुर्माना का प्रावधान है। साहब तो साहब ठहरे, वह भी MVI साहब। उन्हें इस बात का अंदाजा ही नही था कि सीट बेल्ट नही लगाए जाने पर उनका भी कोई विरोध कर सकता है। लेकिन पब्लिक तो पब्लिक है। सो, पब्लिक ने MVI साहब का जबरदस्त विरोध करते हुए उनका भी चालान काटने की बात लेकर हंगामा करने लगी। पब्लिक का रुख बिगड़ते देख MVI साहब वहां से खिसक जाने में ही अपनी भलाई समझे। इधर पब्लिक का हंगामा बढ़ने लगा और उग्र पब्लिक MVI पर आरोप भी लगाने लगी। MVI साहब तुरन्त अपनी गाड़ी पर बैठ वहां से खिसक लेते हैं।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
बिहार : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले MVI को भागना पड़ा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें