सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करेंगे जॉन अब्राहम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 सितंबर 2019

सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करेंगे जॉन अब्राहम

satyamev-jayate-siqwal-john-abraham
मुंबई 28 सितंबर, बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशक मिलाप जावेरी वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को सत्यमेव जयते 2 नाम से बनाया जाएगा। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार की मुख्य भूमिका होगी। भूषण कुमार और निखिल आडवाणी निर्मित सत्यमेव जयते दो अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: