बिहार : ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

बिहार : ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचला

truck-crash-bike
डेहरीआनसोन, 05 सितंबर, बिहार के रोहतास जिला के डेहरी नगर थाना अंतर्गत सुअरा गांव के निकट गुरुवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो से गुजर रहे एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को कुचला। दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। डेहरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दरिहट थाना क्षेत्र निवासी रमेश कुमार :31: और उनके बहनोई रामजी प्रसाद उर्फ वेद प्रकाश :35: शामिल हैं । उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर नगरपालिका बस पड़ाव के निकट अपना वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है । संजय ने बताया कि इस हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो को जाम कर दिया। बाद में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: