अरुण कुमार (आर्यावर्त) समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन को नहीं रुकता देख दो सगी बहनों ने चलती ट्रेन से ही उतरने का प्रयास किया,जिसमें दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई।आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।खबर के मुताबिक बेगुसराय के भगवानपुर की मौसम और रंजना आईटीआई की क्लास करने आ रही थी। तभी दलसिंहसराय स्टेशन पर ट्रेन को नहीं रुकता देख दोनों चलती ट्रेन से कूद गई,इस हादसे में इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।
बुधवार, 11 सितंबर 2019
बिहार : दो सगी बहनें की ट्रेन से उतरने में हुई जख्मी, इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें