श्रीनगर, 28 अक्टूबर, जम्मू कश्मीर के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 20 नागरिक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायल 20 लोगों में से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के घाटी का दौरा करने से एक दिन पहले यह हमला हुआ है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
सोपोर में ग्रेनेड हमला में 20 नागरिक घायल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें