दोहा, 30 सितंबर, भारत की अनु रानी ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में सोमवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। अनु ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने ग्रुप ए में 57.05 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत की। उन्होंने अगली थ्रो 62.43 मीटर फेंककर 62.34 मीटर का अपनी ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जो इस साल मार्च में उन्होंने पटियाला में फेडरेशन कप में बनाया था। उनकी तीसरी थ्रो 60.50 मीटर की थी। वह अपने ग्रुप में एशियाई खेलों की चैंपियन चीन की लियू शी यिंग (63.48 मीटर) और स्लोवेनिया की रातेज मार्टिना (62.87 मीटर) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन पूरे होने के बाद अनु रानी ने कुल ओवरऑल पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस स्पर्धा में क्वालीफिकेशन के लिए 63.50 मीटर का न्यून्तम मापदंड या फिर 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रखा गया था। दोनों ग्रुप के क्वालीफिकेशन पूरे होने के बाद चीन की हुईहुई लियू 67.27 मीटर के साथ सबसे आगे रहीं। अनु रानी के ऊपर तीन अन्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65.29 मीटर, 68.48 मीटर और 62.87 मीटर थे। इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा।
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अनु रानी फाइनल में
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें