बांदा (उप्र), एक अक्टूबर, नगर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव में एक बुजुर्ग किसान ने कथित रूप से कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलजीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि अरबई गांव में एक बीघे कृषि भूमि के किसान लल्ली (65) का शव उसके घर से फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। किसान के बेटे पुष्पेंद्र के हवाले से सिंह ने बताया कि किसान पर करीब 80 हजार रुपये का कर्ज था, जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा था। घटना की सूचना जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को देने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019
बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें