जमशेदपुर : उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2019

जमशेदपुर : उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

dc-inspact-gail-meeting-place
जमशेदपुर (प्रमोद कुमार झा) उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में गोपाल मैदान में होने वाले 1 नवंबर के गेल इंडिया के कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में आज गेल के पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। गौरतलब है कि जमशेदपुर में पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंचाने की योजना है, 1 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री, झारखंड रघुवर दास, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस योजना का शुभारंभ करेंगे। गेल इंडिया द्वारा प्रारंभिक दौर में सोनारी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति तथा प्राइड फ्यूल, मानगो में कम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों के घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाने की योजना है।पिछले कई वर्षों से इस योजना पर गेल इंडिया द्वारा कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ-साथ विधि व्यवस्था के संधारण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई। आज की बैठक में अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम तथा गेल के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा आज गोपाल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से संबंधित पदाधिकारियों को* *आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: