मधुबनी : गांधी जयंती के अवसर पर डीएम ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 अक्तूबर 2019

मधुबनी : गांधी जयंती के अवसर पर डीएम ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

dm-madhubani-tribute-gandhi-jee
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर स्टेशन परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात थाना मोड़ चौक के समीप स्थित विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  पुनः समाहरणालय के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेदकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा मधुबनी शहर के जलजमाव वाले क्षेत्र खादी भंडार, लाहोनगर, पंचवटी चौक होते हुए सदर अस्पताल, मधुबनी एवं ऑफिसर्स कॉलोनी के जलजमाव हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,मधुबनी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी को निदेश दिया गया। इस अवसर पर कई पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: