रहिका/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) मिथिला की ह्रदय स्थली मधुबनी के सौराठ सभागाछी प्राचीन मंदिर एवं तालाब के घाटों आदि पौराणिक भवनों का जिर्णोद्धार करने की पहल प्रशासन की ओर से शुरु की जा रही है। डीएम ने सौराठ के ऐतिहासिक महत्व के माधवेश्वर मंदिर, पार्वती मंदिर एवं तालाब के जर्जर घाटों का निरीक्षण कर मुआयना किया।मिथिलांचल के वैवाहिक संबंधों के स्थल के रुप में प्रख्यात सौराठ के गौरवशाली अतीत को पुर्नजीवित करने के लिए सरकार प्रयत्नशील है।सीओ ने बताया कि डीएम के आदेश के आलोक में सौराठ को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।सौराठ महोत्सव मनाने तथा सौराठ ,सभा गाछी स्थित प्राचीन भवनो तथा सौराठ सभा स्थलों के सौन्दर्यीकरण कर नया लुक दिया जायेगा।इसके लिए सदर एसडीओ ने करीब पचास लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।जैसा कि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सौराठ के ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार ने अभियान चलाया है।
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019
मधुबनी : सौराठ के प्राचीन मंदिर एवं तालाब घाटों का होगा जिर्णोद्धार
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें