जयपुर, 28 अक्टूबर, राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने गांधी चौक में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को गांधी चौक में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि गांधी चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से प्रतिमा तोड़ने वाले शरारती तत्वों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित की गई
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें