सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 28 अक्टूबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 अक्तूबर 2019

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 28 अक्टूबर

कांग्रेस सेवादल ने सौपा ज्ञापन, गंदगी से सराबोर है नेहरू पार्क,समस्या का निराकरण नहीं होने पर दिया जाएगा धरना 

sehore news
सीहोर। सीहेार जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने ज्ञापन देकर बताया की जिला कांग्रेस कार्यालय के पीछे आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से स्थापित पार्क जिस में नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित है उक्त पार्क में नगर पालिका प्रशासन साल में एक बार नेहरू जयंती के अवसर पर पार्क की साफ सफाई कराकर जिम्मेदारी पूरी कर देता है। उक्त पार्क के अंदर आवारा पशु के साथ यात्रीगण व शराबी गदंगी फेलाते है पार्क के बाहर गुमठियों के द्वारा शराब पीने वालों को नमकीन व पानी के पाउज बेचे जाते है शराब पीने वालों के द्वारा शराब की खाली बोतल पानी व नमकीन के खाली पाउज शराबियों और दुकानदारों के द्वारा पार्क में फेके जाते है जिस से पार्क में गंदगी का साम्रज्य है नगर पालिका द्वारा समय समय पर पार्क की सफाइ नहीं कराई जाती है पार्क में नपा चौकेदार के अभाव में पार्क के गेट २४ घंटे खुले रहते है जिस का फायदा उठाते हुए शराब पीने वाले नेहरू प्रतिमा के नीचे भी गदंगी कर शराब पीते है जिन्हे शराब पीते देखा जा सकता है। को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले संभागीय संयोजक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसुचित जाति विभाग भोपाल जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष  संगठन प्रभारी डॉ जितेंद्र पटेल, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मांगीलाल टिमरई  ने प्रभारी मंत्री आरिफ अकील, जिला कलेक्टर अजय गुप्ता नगर पालिका परिषद सीहोर की अध्यक्ष श्रीमति अमिता जसपाल अरोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  संदीप श्रीवास्तव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय से भेंट कर गंदगी से सराबोर नेहरू पार्क की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग की है की अगर तीन दिवस के अंदर नेहरू पार्क में २४ घंटे नगर पालिका के  चौकीदार की व्यवस्था, प्रतिदिन साफ सफाई पार्क के अंदर पेड़ पौधों के लिए पानी का बोर खनन एवं टाईल्स नहीं लगाई गई तो शहर की जनता एवं कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सेवादल पार्क के विकास के लिए नेहरू प्रतिमा के समक्ष धरना देगा। जिस की सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उक्त मांग करने वालो में  दर्शन सिंह वर्मा, डॉ अनीस खान, क्षेत्रीय पार्षद आरती नरेंद्र खंगराले, सीहेार जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आशा गुप्ता, पन्नालाल खंगराले, आनंद महोबिया आदि शामिल है। 

दुर्गा कॉलोनी में मनाया गया भव्य दीपोत्सव नागरिकों ने 11 सौ दिपकों से सजाई सड़क 

sehore news
सीहोर। दीपावली की रात दुर्गा कॉलोनी में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन सम्मिलित हुए।  नागरिकों  द्वारा 11 सौ दीपकों और रंगोली से सड़क को सजाया गया। समाजसेवी मुन्नालाल जायसवाल ने श्री महाजन का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद छाया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मनीष अनूप जायसवाल के द्वारा अतिथिगणों और सम्मिलित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। दीपोत्सव में पूर्व पार्षद राजश्री छाया, शगुन जायसवाल, शंकर छाया,मांगीलाल, तुलसीराम छाया, अविनाश छाया, विकास छाया, घासीराम विश्वकर्मा, चंदर सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह, भावेश छाया, सेवा यादव, कमल किशौर शर्मा, मोहन लाल, संजय जायसवाल, बालकृष्ण मीणा आदि मौजूद रहे। 

भाजपा नेता महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ जलाए अटल प्रतिमा पर दीप 

sehore news
सीहोर। भाजपानीत नगर पालिका परिषद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की प्रतिमा को दीवाली के दिन रोशन करना हीं भूल गई तो इधर भाजपा के विधायक और जिलाध्यक्ष ने भी प्रतिमा पर रोशनी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं किया।  दीपावली की रात अटल प्रतिमा के अंधेरे में होने की सूचना मिलते हीं वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चौक को दीपों की माला से सजाया। इस दौरान श्री महाजन ने कहा कि अटल जी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है बावजूद इस के भाजपा सासंद, विधायक और भाजपानीत नगर पालिका के द्वारा अटल प्रतिमा के समक्ष रोशनी नहीं करना दुखद है। इस अवसर पर मूलचंद्र छाया,शंकर छाया,मांगीलाल, तुलसीराम छाया, अविनाश छाया, विकास छाया, घासीराम विश्वकर्मा, चंदर सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह, भावेश छाया, सेवा यादव, कमल किशौर शर्मा, मोहन लाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

दीवाली और ईद देते है एकता और भाईचारे का संदेश- नबाव  
दीपावली का त्यौहार जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव ने दी बधाईयां 
sehore news
सीहोर। दीपावली का त्यौहार उत्साह उमंग के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नबाव ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर वासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूजा अर्चना की।  कार्यकारी जिलाधक्ष श्री नबाव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में दीपोत्सव भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी व्यक्त कर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं के मध्य मिठाई का वितरण किया गया। ्रकार्यक्रम में श्री नबाव ने कहा की शहर में दीपावली और ईद जैसे त्यौहार एकता और भाई चारे का संदेश देते है यह त्यौहार बुराई की हार और अच्छाई की जीत के प्रतीक भी है। उन्होने शहर वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रमुख में राजेन्द्र नागर, ओम सोनी, राजेंद्र ठाकुर,अजय रैकवार, केके गुप्ता, रिजवान खान, रेहान नबाव, बिल्लू भाई, तारिक मियां, मेहंदी हसन, शरद जोशी, कपिल उपाध्याय दानिश खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: