जीवन काल में ही विश्व नेता बन गईं थीं श्रीमती इंदिरा गांधी : कमलनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 अक्तूबर 2019

जीवन काल में ही विश्व नेता बन गईं थीं श्रीमती इंदिरा गांधी : कमलनाथ

ndira-gandhi-became-a-world-leader-in-her-lifetime-kamal-nath
भोपाल, 30 अक्टूबर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए आज कहा कि श्रीमती गांधी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बना।आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ ने कहा कि श्रीमती गांधी एक शक्तिशाली नेता थी जिनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत में उनकी छवि स्पष्ट दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा विदेश नीति को नई दिशा मिली। भारत परमाणु शक्ति बना। हरित क्रांति के कारण भारत खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बना। बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबी उन्मूलन जैंसे कदम उठाए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती गांधी की यादें मध्यप्रदेश से जुड़ी हैं। वे अपने जीवन काल में ही विश्व नेता बन चुकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: