शेयर में बहार, सेंसेक्स 40 हजार अंक के पार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

शेयर में बहार, सेंसेक्स 40 हजार अंक के पार

stock-market-boom-sensex-closes-above-40-000
मुंबई, 30 अक्टूबर,  देश के शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख । बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 220 अंक की छलांग लगाकर 40 हजार अंक के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज(एनएसई) निफ्टी 11844 अंक पर 57 अंक ऊंचा बंद हुआ ।बाजार में धारणा तेजी की नजर आई । पिछले दिनों कई कंपनियों के बेहतर नतीजों से बाजार पहले ही मजबूती की धारणा में था । सरकार की तरफ से भी शेयर बाजारों को लेकर कुछ सकारात्मक कदमों की उम्मीद से तेजी को और बल मिला है ।सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स कल के 39831.84 अंक की तुलना में 40 हजार से ऊपर 40055.63 अंक पर खुला। सत्र के दौरान ऊंचे में 40178.12 और नीचे में 39805.11 अंक तक लुढ़कने के बाद समाप्ति पर कुल 220.3 अंक अर्थात शून्य दशमलव 55 प्रतिशत की तेजी से 40051.87 अंक पर बंद हुआ । सेंसेक्स का बंद उच्च स्तर इस वर्ष 3 जून को 40267 अंक था । इसके बाद हालांकि सेंसेक्स कई बार कारोबार के दौरान 40 हजार अंक के ऊपर निकला लेकन बंद नहीं हुआ ।एनएसई का निफ्टी सत्र की शुआत में 11883.90 अंक पर 96 अंक मजबूत खुला और कारोबार के दौरान उतार.चढ़ाव के बाद 11844.10 अंक पर 57.25 अंक अर्थात 0.49 प्रतिशत ऊंचा रहा ।

कोई टिप्पणी नहीं: