जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के द्वारा गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में आज उप-विकास आयुक्त बी. महेश्वरी की अध्यक्षता में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का पैकेट उपलब्ध कराने की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उप-विकास आयुक्त द्वारा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित खाद्यान्न मानक के आधार पर सभी ग्राम संगठनों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का सैंपल पैकेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ग्राम संगठनों द्वारा सैंपल पैकेट के अनुरूप ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का पैकेट उपलब्ध कराने में आसानी होगी। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार नवंबर 2019 से ही स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम संगठन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का पैकेट उपलब्ध कराना है। बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019
जमशेदपुर : गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें