पटना, 10 नवंबर, पटना शहर के खाजेकलां थाना अंतर्गत छोटी बाजार इलाका स्थित एक खाली पड़े मकान से पुलिस ने रविवार की शाम पांच बम बरामद किये। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद बम में एक मीडियम केन बम, एक छोटा केन बम और तीन सुतली बम शामिल हैं जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है। उक्त मकान ब्रज किशोर सिंह नामक व्यक्ति का है जिनकी करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी है। इस सिलसिले में सिंह के घर में बगल में एक खटाल चलाने वाले मदन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
रविवार, 10 नवंबर 2019
पटना में खाली पड़े मकान से पांच बम बरामद
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें