माहौल खराब करने के आरोप में 77 लोग गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 नवंबर 2019

माहौल खराब करने के आरोप में 77 लोग गिरफ्तार

77-arrest-in-up
लखनऊ, 10 नवंबर, अयोध्या मामले पर शनिवार को उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद से अभी तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री डालने के मामले में कुल 34 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को ऐसे 22 मुकदमे दर्ज करके 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर डाली गई 4563 पोस्ट पर कार्रवाई हुई। अब तक ऐसी कुल 8275 पोस्ट पर कार्रवाई हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: