राजकोट में आठ साल की बच्ची से बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 नवंबर 2019

राजकोट में आठ साल की बच्ची से बलात्कार

8years-girl-raped-gujrat
राजकोट, 30 नवंबर, एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को मां के साथ बगीचे में सो रही एक आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्ची की मां मजदूरी करती है। पुलिस ने बताया कि जिले के थोराला इलाके में एक सार्वजनिक बगीचे में मां-बेटी सो रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।  थोराला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने शनिवार को सुबह एफआईआर दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि राजकोट पुलिस आयुक्त ने अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये ईनाम देने की गोषणा की है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 363(अपहरण), 376(बलात्कार), 506(आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: