मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत इजोत गाँव की एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दलित बिधवा महिला सुकमतिया देवी अपने खेत से काम कर लौट रही थी, तभी घात लगाए राजकुमार ठाकुर का पुत्र मनचले सचिव ठाकुर ने उसे अपने पास बुलाया और छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म का प्रयाश करने लगा। विरोध करने पर महिला पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई। आस-पास के लोगो ने जब शोरगुल किया तब सचिव ठाकुर महिला को छोड़ वहां से भाग निकला। लोगों ने आनन-फानन में जख्मी महिला को स्थानीय डाक्टरो के पास लाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधवा सुकमतिया देवी अपने जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। पीड़िता विधवा महिला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। महिला ने बताया कि सचिव ठाकुर पहले भी महिला को परेशान करता रहा है और आज जब महिला ने विरोध किया तो चाकू मार घायल कर दिया।
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019
मधुबनी : दुष्कर्म के विरोध पर विधवा पर चाकू से किया हमला
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें