नागपुर, 10 नवम्बर, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहर बरपाते हुए हैट्रिक सहित छह विकेट लेकर बंगलादेश को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को 144 रन पर ढेर कर दिया और भारत ने यह मुकाबला 30 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।चाहर ने टी-20 इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में मात्र सात रन देकर छह विकेट झटके और भारत को सीरीज जीत दिलाने के साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी बन गए। चाहर का अच्छा साथ दिया शिवम दुबे ने जिन्हों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 30 रन पर तीन विकेट लिए। चाहर ने टी-20 में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के सातवें गेंदबाज भी बन गए हैं।
रविवार, 10 नवंबर 2019
दीपक की हैट्रिक से बंगलादेश को हरा भारत ने जीती सीरीज
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें