बिहार में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

बिहार में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई

birth-anniversary-of-lord-birsa-munda-celebrated-in-bihar
पटना, 15 नवम्बर, भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती आज बिहार में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई और जगह-जगह पर समारोह आयोजित कर उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पटना में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर की गई। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत कई गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाये। राज्य के आदिवासी इलाकों में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: