राहुल गाँधी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

राहुल गाँधी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

rahul-gandhi-tribute-birsa-munda
नयी दिल्ली 15 नवंबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वीर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया है।श्री गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “ वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन। उनका आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलने का अदम्‍य साहस हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”कांग्रेस ने भी एक ट्वीट में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों का संघर्ष ही जिनका ध्येय रहा; आदिवासियत को बचाना ही जिनका कर्म रहा, ऐसे आदिवासी महानायक "धरती आबा" महान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।”श्री गांधी और कांग्रेस ने अपने अपने ट्वीट में बिरसा मुंडा की प्रतिमा की एक फोटो भी साझा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: