जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में क्लस्टर प्रभारी, पंचायत सचिव, प्रभारी पंचायत सचिव एवं विभिन्न कोषांग कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथों का एवं कलस्टर का भौतिक सत्यापन की जानकारी प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिव एवं कलस्टर प्रभारी से ली गई। इसके अलावा कलस्टर में पेयजल, शौचालय बिजली, चार्जिंग प्वाइंट, रैंप, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की तथा सभी क्लस्टर प्रभारी एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि दिव्यांगों के साथ दिव्यांग मित्र एवं मतदान केंद्र तक दिव्यांगों को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करना, सभी बूथों में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, मतदान केन्द्रों में शौचालय, बिजली, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
जमशेदपुर : कलस्टर प्रभारी, कोषांग कर्मियों, पंचायत सचिव के साथ बैठक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें