नयी दिल्ली 14 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय कांग्रेस तथा उसके नेताओं के दुर्भावनापूर्ण अभियान को करारा जवाब है और कांग्रेस तथा उसके नेताओं को इस मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल मामले में आज सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किये जाने के बाद श्री शाह ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल मामले पर संसद में हंगामा झूठ और पाखंड था। संसद में जो समय बर्बाद हुआ उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं जो राजनीति को राष्ट्रीय हित से उपर मानते हैं को देश से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला उन नेताओं तथा दलों को करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं। आज के निर्णय से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर साबित हो जाती है।
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस: शाह
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें