कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर आयोध्या विवाद का समाधान नहीं किया: मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 नवंबर 2019

कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर आयोध्या विवाद का समाधान नहीं किया: मोदी


डालटनगंज (झारखंड), 25 नवंबर, धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस एवं उसकी पूर्ववर्ती सरकारों पर आयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को वोट बैंक की खातिर वर्षों लटकाये रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यदि कांग्रेस चाहती तो इस विवाद के कारण समाज में दरार नहीं पड़ती।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने यहां पलामू के चियांकी हवाईअड्डा मैदान में में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और उसकी पूर्ववर्ती सरकारों ने भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या विवाद को वर्षों तक लटकाये रखा। कांग्रेस चाहती तो इस विवाद का समाधान हो सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने केवल अपने वोट बैंक का ख्याल किया।”श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन्हीं नीतियों की वजह से समाज केवल दरारें पड़ी हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने इस विवाद के समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा करके दिखाया है। यह हम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने काे पूरा करने के लिए कर रहे हैं। भाजपा केवल संकल्प नहीं लेती बल्कि उसे सिद्ध भी करती है।”

कोई टिप्पणी नहीं: