पम्बा (केरल), 16 नवंबर, सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर परिसर के पास सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 32 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) बेहोश होकर गिर गया और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सीपीओ को पुलिस बैरक से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मालाबार विशेष पुलिस अधिकारी बीजू कोझिकोड में पेराम्ब्रा के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी एवं सात महीने की एक बेटी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनकी मौत पर शोक जताया। सबरीमला मंदिर के कपाट दो महीने के लिये शनिवार शाम को श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये जायेंगे।
शनिवार, 16 नवंबर 2019
सबरीमला में पुलिस कांस्टेबल की मौत
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें