जमशेदपुर : उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक हर गतिविधि पर रख रहे नजर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 नवंबर 2019

जमशेदपुर : उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक हर गतिविधि पर रख रहे नजर

dc-jamshedpur-watched-city
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) अयोध्या मामले को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक ने पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। पारा मिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के बल जगह-जगह तैनात किये गये हैं। सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।  जिले के वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी क्षेत्र में निरीक्षण पर निकले हैं। स्थिति सामान्य है, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: