दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर की अवकाश की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर की अवकाश की घोषणा

delhi-government-announce-leave-for-chhath
नयी दिल्ली, एक नवंबर, दिल्ली सरकार ने दो नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।  सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इससे संबंधित एक सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार, “दिल्ली के उपराज्यपाल ने दो नवंबर, शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में छठ पूजा के उपलक्ष्य में अवकाश की घोषणा की है।”  श्रम मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है ।  चार दिन तक मनाई जाने वाली छठ पूजा गुरुवार को शुरु हुई।  सदियों पुराना यह त्योहार विशेषकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों में प्रचलित है।

कोई टिप्पणी नहीं: