दीपिका ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण जीता, अंकिता को रजत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

दीपिका ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण जीता, अंकिता को रजत

dipika-won-gold-in-bangkok
बैंकाक, 28 नवंबर, भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गुरूवार को यहां 21वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण और अंकिता भक्त ने रजत पदक अपने नाम किया।  दीपिका ने अंकिता को एकतरफा फाइनल में 6-0 से मात दी।  इन दोनों ने पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिये व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था।  अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को पराजित किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: