नेपाल में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

नेपाल में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

earthquake-nepal
काठमांडू, 28 नवंबर, नेपाल की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार रात मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेपाल के भूगर्भीय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल के भूगर्भीय केंद्र के अनुसार बुधवार रात 10 बजकर आठ मिनट पर काठमांडू और उसके आसपास के इलाके में रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र सिंधुपालचोक जिले के फुलपिंगकोट क्षेत्र में था।

कोई टिप्पणी नहीं: