जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) (आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मास्टर ट्रेनर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के दौरान आ रही समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। उन्हें निदेशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान ही प्रशिक्षणार्थियों को मॉक पोल के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि भ्रम की स्थिति ना रहे। मॉक पोल के पश्चात पर्ची निकाल देना है ये जरूर बतायें। वेबकास्टिंग के संबंध में बताया गया कि इसे कमरे में कैसे सेट करना है इसकी जानकारी अच्छे से ले लें ताकि मतदान दिवस को मतदान प्रक्रिया की निगरानी में परेशानी ना हो। बैठक में मुख्य रूप से जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा उपस्थित थे।
गुरुवार, 7 नवंबर 2019
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर के साथ बैठक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें